Illustration: Yogendra Anand 
biodiversity

ये जो ज़मीन हमे मिली है (This Precious Land We Inherit)

Yogendra Anand, Garvita Miglani

ये जो ज़मीन हमे मिली है

ये जो साँसे हमने ली है

एक सुरक्षित भविष्य पाया

ये जो अरमानो की चादर सिली है

इतनी आसानी से कँहा मिला ये

हमारा थोड़ी ये अनंत के लिए

देने वाला कँहा देता रहेगा

कँहा मिला ये फ़िज़ूल के लिए

केवल रहने की जगह ही नहीं है ये धरती

केवल ठहरने का स्थान ही नहीं है ये धरती

ये वो माँ है जिसने जन्म के बाद से हमें पाला है

गिरते सँभलते हमारे अंत से हमे बचाया है

पल-पल अपने पर आसरा दिया है

ये वो माँ है जिसने घडी-घडी हमे साँसे लेने का मौका दिया है

चिलचिलाती धूप में शीतल छाँव का साया मिला है कभी?

कड़कड़ाती ठण्ड में कोमल सी धूप ने गले से लगाया है कभी ?

दुःख में लिपटे बारिश के पानी में धुले हो कभी ?

लम्बे से दिन के बाद ठंडी सी हवा में बहे हो कभी?

धरा की ही देन है ये

बिन इसके कहाँ बसेरा?

रोटी मकान साँस सब इससे

बिन इसके कँहा सवेरा?

जिसने इतना कुछ दिया है, उसी को क्यों भुलाते है

अपने पापों के बोझ में इसे क्यों दबाते है

ये वो है जिसने हमे ज़िंदा रह अरमान बुनने दिए

ये वो है जिसने हमे ज़िंदा रह अरमान बुनने दिए

उन्ही अरमानो के पीछे अपने ही निर्माता को क्यों भुलाते है?

उन्ही अरमानो के पीछे अपने ही निर्माता को क्यों भुलाते है?